प्रश्नावली 9 (C)
प्रश्न 1. यदि किसी समचतुर्भुज के विकर्ण क्रमश: 12 सेमी और 16 सेमी हों, तो उसका क्षेत्रफल तथा भुजा ज्ञात कीजिए।
हल : $A B C D$ समचतुर्भुज है जिसमें विकर्ण
$\begin{aligned}&B D=12 \text { सेमी } \\&A C=16 \text { सेमी }\end{aligned}$
समचतुर्भुज $A B C D$ का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2} \times A C \times B D$
$=\frac{1}{2} \times 16 \times 12$
$=8 \times 12$
$=96$ वर्ग सेमी ।
(IMAGE TO BE ADDED)
$\begin{aligned} \because A C & \perp B D \\ A O &=O C=\frac{A C}{2} \\ &=\frac{16}{2}=8 \text { सेमी } \\ D O &=O B=\frac{B D}{2} \\ &=\frac{12}{2}=6 \text { सेमी } \\ \angle D O C &=90^{\circ} \end{aligned}$
तब $\triangle D O C$ में,
$\begin{aligned}D C^{2} &=D O^{2}+O C^{2} \\&=(6)^{2}+(8)^{2} \\&=36+64=100 \\D C &=10 \text { सेमी } ।\end{aligned}$
अत: अभीष्ट क्षेत्रफल $=96$ वर्ग सेमी तथा भुजा $=10$ सेमी ।
प्रश्न 2. किसी समलय्ब का क्षेत्रफल 78 वर्ग सेमी तथा समान्तर भुजाओं के बीच की दूरी 6 सेमी है । समान्तर भुजाओं का 'योगफल' ज्ञात कीजिए ।
हल : दिया है : समलम्ब का क्षेत्रफल $=78$ वर्ग सेमी
भुजाओं के बीच की दूरी $=6$ सेमी
ज्ञात करना है : समान्तर भुजाओं का योगफल ।
समलम्ब का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2} \times$ समान्तर भुजाओं का योगफल $\times$ भुजाओं के बीच की दूरी $78=\frac{1}{2} \times$ समान्तर भुजाओं का योगफल $\times 6$
$78=3 \times$ समान्तर भुजाओं का योगफल
समान्तर भुजाओं का योगफल $=\frac{78}{3}=26$ सेमी ।
प्रश्न 3. एक समान्तर चतुर्भुज की कोई भुजा 8 सेमी है । यदि उस समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल 40 वर्ग सेमी हो, तो ज्ञात भुजा के समान्तर भुजा की दूरी की गणना कीजिए ।
हल : माना समान्तर चतुर्भुज की एक भुजा $=a=8$ सेमी
क्षेत्रफल $=40$ वर्ग सेमी ।
माना भुजा के समान्तर भुजा की दूरी $=d$ सेमी
समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल $=(a)$ एक भुजा $x$ बीच की दूरी $(h)$
$\begin{aligned}40 &=8 \times h \\h &=\frac{40}{8} \\&=5 \text { सेमी }\end{aligned}$
अतः भुजा के समान्तर भुजा के बीच की दूरी $=5$ सेमी ।
प्रश्न 4. यदि दो त्रिभुजों के आधार समान हों तथा उनके शीर्ष समान्तर रेखाओं के एक ही युग्म पर स्थित हों तो ठन त्रिभुजों के क्षेत्रफल समान होते हैं ।
हल : दिया है : $\triangle A B C$ और $\triangle D B C$ समान आधार $B C$ और समान समान्तर रेखाओं $B C$ और $A D$ के बीच बने हैं ।
(IMAGE TO BE ADDED)
सिद्ध करना है : क्षेत्रफल $(\triangle A B C)=$ क्षेत्रफल $(\triangle D B C)$
रचना : बिन्दु $B$ तथा $C$ से क्रमशः $A C$ और $B D$ के समान्तर रेखा $B P$ तथा $C Q$ खींचीं ।. उपपत्ति : $B C A P$ समान्तर चतुर्भुज है ।
$B C Q D$ समान्तर चतुर्भुज है ।
$\because$ समान्तर चतुर्भुज $B C A P$ तथा समान्तर चतुर्भुज $B C Q D$ एक ही आधार $B C$ तथा समान समान्तर रेखाओं के युग्म के बीच बने हैं ।
क्षेत्रफल (समान्तर चतुर्भुज $B C A P)=$ क्षेत्रफल (समान्तर चतुर्भुज $B C Q D$ ).............(1)
$\because A B$ समान्तर चतुर्भुज $B C A P$ का विकर्ण है ।
क्षेत्रफल $(\triangle A B C)=\frac{1}{2}$ क्षेत्रफल (समान्तर चतुर्भुज $\left.B C A P\right)$............(2)
इसी प्रकार ,क्षेत्रफल $(\triangle D B C)=\frac{1}{2}$ क्षेत्रफल (समान्तर चतुर्भुज $\left.B C Q D\right)$...(3)
समीकरण' (1), (2) और (3) से,
क्षेत्रफल $(\triangle A B C)=$ क्षेत्रफल $(\triangle D B C)$. यही सिद्ध करना था ।
प्रश्न 5. दिये चित्र में $4 B C$ की भुजा $A B$ और $A C$ पर क्रमश: $D$ और $E$ बिन्दु इस प्रकार हैं कि क्षेत्रफल $(\triangle B C E)=$ क्षेत्रफल $(\triangle B C D)$ तथा जिसमें $B O D$ तथा $C O E$ के क्षेत्रफल समान हैं। सिद्ध कीजिए कि $D E \| B C$.
(IMAGE TO BE ADDED)
हल : दिया है ; $\triangle A B C$ में $D$ तथा $E$ भुजा $A B$ तथा $A C$ में इस प्रकार के बिन्दु हैं कि
क्षेत्रफल $(\triangle B C E+\triangle B O D)=$ क्षेत्रफल $(\triangle B C D+\triangle C O E)$,
सिद्ध करना है : $\quad D E \| B C .$ उपपत्ति : क्षेत्रफल $\triangle B C E=$ केत्रफल $\triangle B C D$.
दोनों ओर $\triangle D O E$ जोड़ने पर
$\begin{aligned} \triangle D O E+\triangle B C E &=\triangle D O E+\triangle B C D \\ \text { समलम्ब } B C E D &=\text { समतल } B C E D \\ D E & \| B C . \end{aligned}$
प्रश्न 6. $\triangle A B C$ की माध्यिकाएँ $G$ बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती हैं । सिद्ध कीजिए कि क्षेत्रफल $(\triangle A G B)=\frac{1}{3}$ क्षेत्रफल $(\triangle A B C)$.
हल : दिया है : $\triangle A B C$ की माध्यिकाएँ $A P, B Q$ और $C R$ बिन्दु $G$ पर प्रतिच्छेद कर रही हैं । सिद्ध करना है : $\quad$ क्षेत्रफल $(\triangle A G B)=\frac{1}{3}$ क्षेत्रफल $(\triangle A B C)$.
(IMAGE TO BE ADDED)
उपपत्ति : [हम जानते हैं कि त्रिभुज की माध्यिका त्रिभुज को दो बराबर क्षेत्रफल वाले त्रिभुजों में विभक्त करती है ।] $\because A P, \triangle A B C$ की माध्यिका है ।
$(\triangle A B P)$ का क्षेत्रफल $=(\Delta A P C)$ का क्षेत्रफल...........(1)
और $G P, \triangle B G C$ की माध्यिका है ।
$\therefore$ $(\Delta B G P)$ का क्षेत्रफल $=(\Delta C G P)$ का क्षेत्रफल.............(2)
समीकरण (1) में से (2) को घटाने पर
$(\triangle A B P)$ का क्षेत्रफल- $(\triangle B G P)$ का क्षेत्रफल $=(\triangle A P C)$ का क्षेत्रफलं $-(\Delta C G P)$ का क्षेत्रफल $(\triangle A G B)$ का क्षेत्रफल $=(\triangle A G C)$ का क्षेत्रफ़ल...........(3)
इसी प्रकार,
$(\triangle A G C)$ का क्षेत्रफल $=(\triangle B G C)$ का क्षेत्रफल.............(4)
$\begin{aligned}(\triangle A B C) \text { का क्षेत्रफल } &=(\Delta A G B) \text { का क्षेत्रफल }+(\Delta B G C) \text { का क्षेत्रफल }+(\triangle A G C) \text { का क्षेत्रफल } \\ &=(\Delta A G B) \text { का क्षेत्रफल }+(\triangle A G B) \text { का क्षेत्रफल }+(\triangle A G B) \text { का क्षेत्रफल } \\(\triangle A B C) \text { का क्षेत्रफल } &=3(\triangle A G B) \text { का क्षेत्रफल } \end{aligned}$
$(\triangle A G B)$ का क्षेत्रफल $=\frac{1}{3}(\Delta A B C)$ का क्षेत्रफल ।
इति सिद्धम् ।
प्रश्न 7. यदि एक चतुर्भुज का प्रत्येंक विकर्ण उसे समान क्षेत्रफल व़ाले दो त्रिभुजों में बाँटता है; तो दिखाओ कि चतुर्भुज एक समान्तर चतुर्भुज है ।
हल : प्रश्नावली 9 (B) का प्रश्न संख्या 9 का हल देखिए ।
प्रश्न 8. एक समषट्रभुज $A B C D E F$ में $A D, B E$ और $C F$ का प्रतिच्छेद बिन्दु $O$ है । सिद्ध कीजिए कि :
$\text { क्षेत्रफल }(\triangle A O B)=\frac{1}{6} \text { क्षेप्पल (ष्रभुज } A B C D E F \text { ). }$
हल : $A B C D E F$ एक समषट्भुज दिया है जिसमें
$A B=B C=C D=D E=E F=F A$
(IMAGE TO BE ADDED)
$A D, B E$ तथा $F C$ का प्रतिच्छेद बिन्दु $O$ है ।
$O A=O B=O C=O D=O E=O F=A B$
$\begin{aligned} \triangle O A B &=\Delta O B C=\triangle O C D=\Delta O D E=\triangle O E F \\ &=\Delta O F A \end{aligned}$.............(1)
समषट्भुज $A B C D E F$ का क्षेत्रफल $=$ क्षेत्रफल $\triangle O A B+$ क्षेत्रफल $\triangle O B C$
$+ क्षेत्रफल $\triangle O C D$ + क्षेत्रफल $\triangle O D E$
$+\text { क्षेत्रफल } \triangle O E F+\text { क्षेत्रफल } \triangle O F A$
समषट्भुज $A B C D E F$ का क्षेत्रफल = क्षेत्रफल $\triangle O A B+$ क्षेत्रफल $\triangle O A B$ $$ +\text { क्षेत्रफल } \triangle O A B+\text { क्षेत्रफल } \triangle O A B $$ $$ \text { + क्षेत्रफल } \triangle O A B+\text { क्षेत्रफल } \triangle O A B $$
$=6$ क्षेत्रफल $\triangle O A B$
क्षेत्रफल $(\triangle A O B)=\frac{1}{6}$ क्षेत्रफल (षट्भुज $\left.A B C D E F\right)$.
प्रश्न 9. एक $\square A B C D$ का $B D$ एक विकर्ण है । भुजा $B D$ पर $A M$ तथा $C N$ डाले गये लम्ब हैं । सिद्ध कीजिए कि :
क्षेत्रफल $(\square A B C D)=\frac{1}{2} B D(A M+C N)$.
हल : दिया है : चतुर्भुज $A B C D$ का $B D$ विकर्ण है । भुजा $B D$ पर $A M$ तथा $C N$ लम्ब डाले गये हैं । सिद्ध करना है : $\quad$ क्षेत्रफल $(\square A B C D)=\frac{1}{2} B D(A M+C N)$.
(IMAGE TO BE ADDED)
उपपत्ति :
$\triangle A B D \text { का क्षेत्रफल }=\frac{1}{2} \text { आधार } \times \text { ऊँचाई }$
$=\frac{1}{2} \times B D \times A M$............(1)
$\triangle B C D$ का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2} B D \times C N$.............(2)
चतुर्भुज $A B C D$ का क्षेत्रफल $=\triangle A B D$ का क्षेत्रफल $+\triangle B C D$ क्षेत्रफल
$\begin{aligned} &=\frac{1}{2} B D \times A M+\frac{1}{2} B D \times C N, \quad \text { समीकरण (1) तथा (2) से] } \\ &=\frac{1}{2} B D(A M+C N) \\ C D &=\frac{1}{2} B D(A M+C N) . \quad \text { इति सिद्धम् । } \end{aligned}$
क्षेत्रफल $\square A B C D=\frac{1}{2} B D(A M+C N) . \quad$ इति सिद्धम् ।
प्रश्न 10. एक त्रिभुज $A B C$ में, $B C$ का मध्य बिन्दु $D$ है और $A D$ का मध्य बिन्दु $E$ है । सिद्ध कीजिए : क्षेत्रफल $(\triangle B E D)=\frac{1}{4}$ क्षेत्रफल $(\triangle A B C)$.
(IMAGE TO BE ADDED)
हल : दिया है : $\triangle A B C$ में भुजा $B C$ का मध्य बिन्दु $D$ और $A D$ का मध्य बिन्दु $E$ है ।
सिद्ध करना है : क्षेत्रफल $(\triangle B E D)=\frac{1}{4}$ क्षेत्रफल $(\triangle A B C)$.
उपपत्ति : $\triangle \dot{A} B C$ की $A D$ माध्यिका है । माध्यिका $\Delta$ को दो बराबर क्षेत्रफल के त्रिभुजों में विभक्त करती है ।
$[\because B C$ का मध्य बिन्दु $D$ है $]$
$\therefore \quad \triangle A B D$ का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2} \Delta A B C$ का क्षेत्रफल
$\cdots(1)$
$\triangle A B D$ की $B E$ माध्यिका है ।
$[\because A D$ का मध्य बिन्दु $E$ है $]$
$\therefore \triangle B E D$ का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2} \triangle A B D$ का क्षेत्रफल
$=\frac{1}{2} \times\left(\frac{1}{2} \triangle A B C\right)$ का क्षेत्रफल,
[समीकरण (1) से]
$\triangle B E D$ का क्षेत्रफल $=\frac{1}{4} \triangle A B C$ का क्षेत्रफल । यही सिद्ध करना था ।
प्रश्न 11. आकृति में, $A B C$ और $A B D$ एक ही आधार $A B$ पर बने दो त्रिभुज हैं। यदि रेखाखंड $C D$ रेखाखंड $A B$ से बिन्दु $O$ पर समद्विभाजित होता है, तो दर्शाइए कि $\operatorname{ar}(A B C)=\operatorname{ar}(A B D)$ है।
(IMAGE TO BE ADDED)
हल : चित्र में दिए बिन्दु $C$ से $C M \perp A B$ तथा $D$ बिन्दु से $D N \perp A B$ खींचिए 1 अब $\triangle C M O$ और $\triangle C N O$ में,
$\angle C M O=\angle D N O\left(\right.$ प्रत्येक $\left.90^{\circ}\right)$
$\angle C O M=\angle D O N$ (शीर्षाभिमुख कोण)
$O C=O D \text { (क्योंकि } O, C D \text { का मध्य बिन्दु है) }$
तथा $\quad \triangle C M O \cong \Delta C N O \quad$ (सर्वागसमता के नियम $A A S$ के अनुसार)
(IMAGE TO BE ADDED)
$C M=D N$..........(i)
(क्योंकि ये सवींसम' त्रिभुजों के संगत भाग हैं)
$\operatorname{ar}(\triangle A B C)=\frac{1}{2} \times A B \times C M$ .......(ii)
$\operatorname{ar}(\triangle A D B)=\frac{1}{2} \times A B \times D N$.........(iii)
'समीकरण (i) का मान (iii) में रखने पर
$\operatorname{ar}(\triangle A D B)=\frac{1}{2} \times A B \times C M$.........(iv)
अब समीकरण (ii) व (iv) से $\operatorname{ar}(\Delta A B C)=\operatorname{ar}(\triangle A D B)$
प्रश्न 12. $D, E$ और $F$ क्रमशः त्रिभुज $A B C$ की भुजाओं $B C, C A$ और $A B$ के मध्य-बिन्दु हैं। दर्शाइए कि
(IMAGE TO BE ADDED)
(i) $B D E F$ एक समांतर चतुर्भुज है
(ii) $\operatorname{ar}(D E F)=\frac{1}{4}$ ar $(A B C)$
(iii) $\operatorname{ar}(B D E F)=\frac{1}{2} \operatorname{ar}(A B C)$
हल : दिया है : $D, E$ तथा $F$ क्रमशः $\triangle A B C$ की भुजाओं $B C, C A$ तथा $A B$ के ·मध्य बिन्दु हैं। सिद्ध करना है : (i) $B D E F$ एक समान्तर चतुर्भुज है
(ii) $\operatorname{ar}(D E F)=\frac{1}{4}$ ar $(A B C)$
(iii) $\operatorname{ar}(B D E F)=\frac{1}{2} \operatorname{ar}(A B C)$.
उपपत्ति : (i) $\triangle A B C$ में,
$E F \| B C$
(मध्य बिन्दु प्रमेय द्वारा, चूँकि $E$ तथा $F$ क्रमशः $A C$ तथा $A B$ के मध्य बिन्दु हैं)
$E F \| B D$ $E D \| A B$......(i)
(मध्य बिन्दु प्रमेय द्वारा, चूँकि $E$ तथा $D$ क्रमश: $A C$ व $B C$ के मध्य बिन्दु हैं।)
$E D \| A F$.......(ii)
$B D E F$ एक समान्तर चतुर्भुज है।
(ii) इसी प्रकार $F D C E$ तथा $A F D E$ भी समान्तर चतुर्भुज हैं।
$\therefore$$\operatorname{ar}(F B D)=\operatorname{ar}(D E F)$
$(\because F D$ समान्तर चतुर्भुज $B D E F$ का विकर्ण है)
$\operatorname{ar}(D E C)=\operatorname{ar}(D E F)$ $\quad(\because E D$ समान्तर चतु
$(\because E D$ समान्तर चतुर्भुज $F D C E$ का विकर्ण है)
$\operatorname{ar}(A F E)=\operatorname{ar}(D E F)$
$(\because F E$ समान्तर चतुर्भुज $A F D E$ का विकर्ण है। )
ar $(F B D)=\operatorname{ar}(D E C)=\operatorname{ar}(A F E)=\operatorname{ar}(D E F)$
$\operatorname{ar}(D E F)=\frac{1}{4} \operatorname{ar}(A B C)$.
(iii) तथा
$\begin{aligned}\operatorname{ar}(B D E F) &=2 \times \operatorname{ar}(D E F) \\&=2 \times \frac{1}{4} \operatorname{ar}(A B C) \\&=\frac{1}{2} \operatorname{ar}(A B C)\end{aligned}$
प्रश्न 13.आकृति में, चतुर्भुज $A B C D$ के विकर्ण $A C$ और $B D$ परस्पर बिन्दु $O$ पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैंकि $O B=O D$ है। यदि $A B=C D$ है, तो दर्शाइए कि
(IMAGE TO BE ADDED)
(i) $\operatorname{ar}(D O C)=\operatorname{ar}(A O B)$
(ii) $\operatorname{ar}(D C B)=\operatorname{ar}(A C B)$
(iii) $D A \| C B$ या $A B C D$ एक समान्तर चतुर्भुज है। [संकेत : $D$ और $B$ से $A C$ पर लम्ब खींचिए
हल : (i) दिए गए चित्र में बिन्दु $B$ से लम्ब $B M \perp A C$ तथा बिन्दु $D$ से लम्ब $D N \perp A C
खीचिए।
(IMAGE TO BE ADDED)
अब $\triangle D O N$ और $\triangle B O M$ में
$\begin{array}{rlr}O D & =O B & \text { (प्रश्नानुसार) } \\ \angle D N O & =\angle B M O & \text { (प्रत्येक 90^\circ }) \\ \angle D O N & =\angle B O M & \text { (शीर्षाभिमुख कोण })\end{array}$
$\triangle D O N \cong \triangle B O M$ (सवीगसमता के नियम $A A S$ के अनुसार)
$D N=B M$ (क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं)
$\operatorname{ar}(\Delta D O N)=\operatorname{ar}(\Delta B O M)$........(i)
अब $\triangle D C N$ और $\triangle A B M$ में,
$\angle D N C=\angle B M A$ (क्योंकि प्रत्येक कोण $\left.90^{\circ}\right)$
$\begin{array}{rlr}C D & =A B & \text { (प्रश्नानुसार) } \\ D N & =B M & \text { (सिद्ध कर चुके हैं) } \\ \triangle D C N & \cong \triangle B A M & \text { (सर्वांगसमता के नियम } R H S \text { के अनुसार })\end{array}$
$\operatorname{ar}(\Delta D C N)=\operatorname{ar}(\Delta B A M)$.............(ii)
समीकरण (i) व (ii) को जोड़ने पर
$\begin{aligned}\operatorname{ar}(\Delta D O N)+\operatorname{ar}(\Delta D C N) &=\operatorname{ar}(\Delta B OM)+\operatorname{ar}(\Delta B A M) \\\operatorname{ar}(\Delta D O C) &=\operatorname{ar}(\triangle A O B)\end{aligned}$
(iii) समीकरण' (iv) के अनुसार
$\operatorname{ar}(\Delta D C B)=\operatorname{ar}(\Delta A C B)$
अर्थात् इन दोनों त्रिभुजों का आधार एक ही $C B$ है तथा दोनों एक ही समान्तर रेखाओं $C B$ तथा $D A$ के बीच स्थित हैं। अत : $D A \| C B$
अब $A B=C D$ तथा $D A \| C B$
अत: $A B C D$ एक समान्तर चतुर्भुज है।
प्रश्न 14. $X Y$ त्रिभुज $A B C$ की भुजा $B C$ के समान्तर एक रेखा है। यदि $B E \| A C$ और $C F \| A B$ रेखा $X Y$ से क्रमशः $E$ और $F$ पर मिलती हैं, तो दर्शाइए कि-
$\operatorname{ar}(A B E)=\operatorname{ar}(A C F)$
हल : चित्रानुसार क्योंकि $\triangle A B E$ तथा समान्तर चतुर्भुज $B C Y E$ एक ही आधार $B E$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $B E$ तथा $A C$ के बीच स्थित हैं। अतः
$\operatorname{ar}(\triangle A B E)=\frac{1}{2} \operatorname{ar} \text { (समान्तर चतुर्भुज } B C Y E \text { )}$..............(i)
इसी प्रकार $\triangle A C F$ और समान्तर चतुर्भुज $B C F X$ एक ही आधार $C F$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $B X$ और $C F$ के बीच स्थित हैं। अतः
$\operatorname{ar}(\triangle A C F)=\frac{1}{2} \operatorname{ar}$ (समान्तर चतुर्भुज $\left.B C F X\right)$...............(ii)
(IMAGE TO BE ADDED)
लेकिन समान्तर चतुर्भुज $B C Y E$ और समान्तर चतुर्भुज $B C F X$ एक ही आधार $B C$ और एक ही समान्तर रेखाओं $B C$ और $E F$ के बीच स्थित हैं।
अतः $\operatorname{ar}$ (समान्तर चतुर्भुज $B C Y E)=\operatorname{ar}$ (समान्तर चतुर्भुज) $(B C F X)$...(iii)
समीकरण (i), (ii) व (iii) से $\operatorname{ar}(\triangle A B C)=\operatorname{ar}(\triangle A C F)$.
प्रश्न 15. समान्तर चतुर्भुज $A B C D$ की एक भुजा $A B$ को एक बिन्दु $P$ तक बढ़ाया गया है। $A$ से होकर $C P$ के समान्तर खींची गई रेखा बढ़ाई गई $C B$ को $Q$ पर मिलती है और फिर समान्तर चतुर्भुज $P B Q R$ को पूरा किया गया है (देखिए आकृति)। दर्शाइए कि ar $(A B C D)=\operatorname{ar}(P B Q R)$ है।
(IMAGE TO BE ADDED)
[संकेत : $A C$ और $P Q$ को मिलाइए। अब ar $(A C Q)$ और $\operatorname{ar}(A P Q)$ की तुलना कीजिए।]
हल : प्रश्नानुसार दिया गया है कि $A B C D$ और $P B Q R$ समान्तर चतुर्भुज हैं तथा $C P \| A Q$ । अब क्योंकि $\triangle A C Q$. और $\triangle A P Q$ एक ही आधार $A Q$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $A Q$ और $C P$ के बीच स्थित हैं। अतः
$\operatorname{ar}(\Delta A C Q)=\operatorname{ar}(\Delta A P Q)$
दोनों पक्षों में से $\operatorname{ar}(\triangle A B Q)$ घटाने पर
$\begin{aligned}\operatorname{ar}(\Delta A C Q)-\operatorname{ar}(\Delta A B Q) &=\operatorname{ar}(\Delta A PQ)-\operatorname{ar}(\Delta A B Q) \\\operatorname{ar}(\Delta A C B) &=\operatorname{ar}(\Delta P B Q)\end{aligned}$
$\frac{1}{2}$ ar (समान्तर चतुर्भुज $\left.A B C D\right)=\frac{1}{2}$ ar (समान्तर चतुर्भुज $\left.P B Q R\right)$
क्योंकि हम जानते हैं कि विकर्ण चतुर्भुज को बराबर क्षेत्रफल वाले त्रिभुजों में विभाजित कंरता है। अर्थात्
त्रिभुज का क्षेत्रफल $=\frac{1}{2} \times$ समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
अर्थात् $\quad \mathrm{ar}$ (समान्तर चतुर्भुज $A B C D)=\operatorname{ar}$ (समान्तर चतुर्भुज $P B Q R)$. इति सिद्धम।'
प्रश्न 16. एक समलम्ब $A B C D$, जिसमें $A B \| D C$ है, के विकर्ण $A C$ और $B D$ परस्पर $O$ पर प्रतिच्छेद करते हैं। दर्शाइए कि $\operatorname{ar}(A O D)=\operatorname{ar}(B O C)$ है।
हल : प्रश्नानुसार एवं चित्रानुसार अव्लोकन करने पर हम देखते हैं कि $\triangle A B D$ और $\triangle A B C$ एक ही आधार $A B$ और एक ही समान्तर रेखाओं $A B$ तथा $D C$ के बीच स्थित हैं।
(IMAGE TO BE ADDED)
अत:$\operatorname{ar}(\Delta A B D)=\operatorname{ar}(\Delta A B C)$
उपर्युक्त दोनों पक्षों में से $\operatorname{ar}(\triangle A O B)$ को घटाने पर
$\operatorname{ar}(\Delta A B D)-\operatorname{ar}(\Delta A O B)=\operatorname{ar}(\Delta A B C)-\operatorname{ar}(\Delta A O B)$
या $\operatorname{ar}(\triangle A O D)=\operatorname{ar}(\triangle B O C)$
प्रश्न 17. आकृति में, $A B C D E$ एक पंचभुज है। $B$ से होकर $A C$ के समान्तर खींची गई रेखा बढ़ाई गई $D C$ को $F$ पर मिलती है। दर्शाइए कि
(IMAGE TO BE ADDED)
(i) $\operatorname{ar}(A C B)=\operatorname{ar}(A C F)$
(ii) $\operatorname{ar}(A E D F)=\operatorname{ar}(A B C D E)$
हल : (i) 'प्रश्नानुसार दिया गया है कि $B F \| A C$ तथा $\triangle A C B$ और $\triangle A C F$ एक ही आधार $A C$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $A C$ तथा $B F$ के बीच स्थित हैं। अत
$\operatorname{ar}(\Delta A C B)=\operatorname{ar}(\Delta A C F)$.................(1)
(ii) अब $\operatorname{ar}(A B C D E)=\operatorname{ar}$ (समलम्ब चतुर्भुज $A E D C)+\operatorname{ar}(\triangle A B C)$ ...........(2)
समीकरण' (1) का प्रयोग (2) में करने पर
$\begin{aligned} \operatorname{ar}(A B C D E) &=\operatorname{ar}(\text { समलम्ब चतुर्भुज } A E D C)+\operatorname{ar}(\triangle A C F) \\ &=\operatorname{ar}(\text { समलम्ब चतुर्भुज } A E D C)+\operatorname{ar}(\Delta A C F) \\ &=\operatorname{ar}(\text { चतुर्भुज } A E D F) \\ \operatorname{ar}(A E D F) &=\operatorname{ar}(A B C D E) . \\ & \text { इति सिद्धम्। } \end{aligned}$
प्रश्न 18. गाँव के एक निवासी इतवारी के पास एक चतुर्भुजाकार भूखंड था। उस गाँव की ग्राम पंचायत ने उसके भूखंड के एक कोने से उसका कुछ भाग लेने का निर्णय लिया ताकि वहाँ एक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जा सके। इतवारी इस प्रस्ताव को इस प्रतिबन्ध के साथ स्वीकार कर लेता है कि उसे इस भाग के बदले उसी भूखंड के संलग्न एक भाग ऐसा दे दिया जाए कि उसका भूखंड त्रिभुजाकार हो जाए। स्पष्ट कीजिए कि इस प्रस्ताव को किस प्रकार कार्यान्वित किया जा सकता है।
हल : माना कि इतवारी के पास $P Q R S$ एक चतुर्भुजाकार भूखण्ड था। भुजा $P Q$ को $T$ बिन्दु तक बढ़ाइए। $Q S$ को मिलाइए तथा $R T \| Q S$ खीची। चित्रानुसार क्योंकि $\triangle Q S R$ और $\Delta Q S T$ एक ही आधार $Q S$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $Q S$ तथा $R T$ के बीच स्थित हैं अतः
$\operatorname{ar}(\Delta Q S R)=\operatorname{ar}(\Delta Q S T)$
(IMAGE TO BE ADDED)
दोनों पक्षों में $\operatorname{ar}(\triangle P Q S)$ जोड़ने पर
$\begin{aligned} \operatorname{ar}(\Delta P Q S)+\operatorname{ar}(\Delta Q S R) &=\operatorname{ar}(\Delta P Q S)+\operatorname{ar}(\Delta Q S T) \\ \operatorname{ar}(P Q R S) &=\operatorname{ar}(\Delta P T S) \end{aligned}$
अत: स्वास्थ्य केन्द्र के लिए दिया गया भूखण्ड $=\operatorname{ar}(\triangle R S O)$
उक्त भूखण्ड के बदले इतवारी को मिला भूखण्ड $=\operatorname{ar}(\Delta Q T O)$.
प्रश्न 19. $A B C D$ एक समलम्ब है, जिसमें $A B \| D C$ है। $A C$ के समान्तर एक रेखा $A B$ को $X$ पर और $B C$ को $Y$ पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि ar $(A D X)=\operatorname{ar}(A C Y)$ है।
[संकेत : $C X$ को मिलाइए।]
(IMAGE TO BE ADDED)
हल : प्रश्नानुसार एवं चित्रानुसार $C X$ को मिलाया। अब $\triangle A D X$ और $\triangle A C X$ एकं ही आधार $X A$ पर तथा एक ही समान्तर रेखाओं $X A$ और $D C$ के बीच स्थित हैं। अतः
$\operatorname{ar}(\Delta A D X)=\operatorname{ar}(\Delta A C X)$................(i)
साथ ही $\triangle A C X$ तथा $\triangle A C Y$ एक ही आधार $C Y$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $C Y$ और $X A$ के बीच स्थित हैं।
अतः $\text { ar }(\Delta A C X)=\operatorname{ar}(\Delta A C Y)$............(ii)
समीकरण (i) व (ii) से
$\operatorname{ar}(\Delta A D X)=\operatorname{ar}(\Delta A C Y)$
प्रश्न 20. आकृति में, $A P\|B Q\| C R$ है। सिद्ध कीजिए कि $\operatorname{ar}(A Q C)=\operatorname{ar}(P B R)$ है।
(IMAGE TO BE ADDED)
हल : चित्रानुसार हम देख सकते हैं कि $\triangle A B Q$ और $\triangle B P Q$ एक ही आधार $B Q$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $A P$ तथा $B Q$ के बीच स्थित हैं। अतः
$\operatorname{ar}(\Delta A B Q)=\operatorname{ar}(\Delta B P Q)$..............(i)
इसी प्रकार $\triangle B Q C$ और $\triangle B Q R$ एक ही आधार $B Q$ तथा एक ही समान्तर रेखाओं $B Q$ तथा $C R$ के बीच स्थित
$\operatorname{ar}(\Delta B Q C)=\operatorname{ar}(\Delta B Q R)$...........(ii)
समीकरण (i) व (ii) को जोड़ने पर
$\operatorname{ar}(\Delta A B Q)+\operatorname{ar}(\Delta B Q C)=\operatorname{ar}(\Delta B P Q)+\operatorname{ar}(\Delta B Q R)$
या $\operatorname{ar}(\triangle A Q C)=\operatorname{ar}(\Delta P B R)$
प्रश्न 21. चतुर्भुज $A B C D$ के विकर्ण $A C$ और $B D$ परस्पर बिन्दु $O$ पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि $\operatorname{ar}(A O D)=\operatorname{ar}(B O C)$ है। सिद्ध कीजिए कि $A B C D$ एक समलम्ब है।
हल : '्रश्नानुसार दिया गया है कि
$\operatorname{ar}(\Delta A O D)=\operatorname{ar}(\triangle B O C)$...........(i)
(IMAGE TO BE ADDED)
समीकरण (i) के दोनों पक्षों में $\operatorname{ar}(\triangle A O B)$ जोड़ने पर $$ \begin{array}{l}\text { ar }(\triangle A O D)+\operatorname{ar}(\triangle A O B)=\operatorname{ar}(\Delta B O C)+\operatorname{ar}(\triangle A O B) \\ \text { या } \quad \operatorname{ar}(\Delta A B D)=\operatorname{ar}(\triangle A B C)\end{array} $$
क्योंकि हम जानते हैं कि यदि कोई दो त्रिभुज समान क्षेत्रफल तथा एक ही आधार पर स्थित हों, तो वे एक ही समान्तर रेखाओं के बीच स्थित होते हैं। चित्रानुसार $\triangle A B D$ और $\triangle A B C$ एक ही आधार $A B$ पर स्थित हैं और इनके क्षेत्रफ़ल भी समान हैं अतः ये एक ही समान्तर रेखाओं $A B$ और $D C$ के बीच स्थित हैं। अर्थात् $A B \| D C$
अब चतुर्भुज $A B C D$ में $A B \| D C$
अतः $A B C D$ एक समलम्ब चतुर्भुज है क्योंकि समलम्ब में सम्मुख भुजाओं का एक युग्म समान्तर होता है।
प्रश्न 22. आकृति में ar $(D R C)=\operatorname{ar}(D P C)$ है और $\operatorname{ar}(B D P)=\operatorname{ar}(A R C)$ है। दर्शाइए कि दोनों चतुर्भुज $A B C D$ और $D C P R$ 'समलम्ब हैं।
(IMAGE TO BE ADDED)
हल : प्रश्नानुसार दिया गया है कि $\triangle D R C$ तथा $\triangle D P C$ एक ही आधार $D C$ पर स्थित हैं तथा $\operatorname{ar}(\Delta D R C)=\operatorname{ar}(\triangle D P C)$.........(i)
$D C \| R P$
क्योंकि हम जानते हैं कि समान क्षेत्रफल वाले दो त्रिभुज एक ही आधार पर स्थित हों तो वे सदैव ही समान्तर रेखाओं के बीच स्थित होते हैं।
अब चतुर्भुज $D C P R$ में $D C \| R P$
अत: $D C R P$ एक समलम्ब चतुर्भुज है। साथ ही यह भी दिया गया है कि $\operatorname{ar}(\Delta B D P)=\operatorname{ar}(\Delta A R C)$....................(ii)
समीकरण' (i) को इस प्रकार भी लिखा जा सकता है-
$\operatorname{ar}(\triangle D P C)=\operatorname{ar}(\Delta D R C)$............(iii)
'समीकरण (iii) को समीकरण (ii) में. से घटाने पर
$\operatorname{ar}(\Delta B D P)-\operatorname{ar}(\Delta D P C)=\operatorname{ar}(\Delta A R C)-\operatorname{ar}(\triangle D R C)$
$\operatorname{ar}(\Delta B D C)=\operatorname{ar}(\triangle A D C)$
चूँकि हम जानते हैं कि यदि समान क्षेत्रफल वाले दो त्रिभुज एक ही आधार पर स्थित हों तो वे सदैव एक ही समान्तर रेखाओं के बीच स्थित होते हैं।
यहाँ इस प्रश्न में भी $\triangle B D C$ तथा $\triangle A D C$ समान क्षेत्रफल के तथा एक ही आधार $D C$ पर स्थित हैं अतः $A B \| D C$
अब चतुर्भुज $A B C D$ में $A B \| D C$
अत: $A B C D$ एक समलम्ब है।
No comments:
Post a Comment